Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-29

Jharkhand News: हौसलों की उड़ान, दोनों पैरों से दिव्यांग उर्मिला ने पेश की सफलता की अनूठी मिसाल

Jharkhand: अक्सर लोग छोटी-सी मुश्किल आने पर हार मान लेते हैं, लेकिन रांची जिले के चान्हो प्रखंड की उर्मिला कुमारी ने अपनी शारीरिक अक्षमता को अपनी प्रगति के आड़े नहीं आने दिया। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की 12वीं की छात्रा उर्मिला आज उन हजारों युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं, जो विपरीत परिस्थितियों में घुटने टेक देते हैं। दोनों पैरों से दिव्यांग होने के बावजूद उर्मिला शिक्षा के साथ-साथ कला और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है।

उसे प्रशस्ति पत्र और शॉल देकर सम्मानित

उर्मिला पढ़ाई में अव्वल होने के साथ ड्राइंग और पेंटिंग के जरिए अपनी कल्पनाशक्ति को रंगों में ढालती है। वह गीतों की धुन पर भाव-भंगिमाओं के साथ बैठकर नृत्य भी करती है, जिसे देखकर सभी प्रभावित हो जाते हैं। उसकी मेहनत और लगन को देखते हुए राज्य की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने एक कार्यक्रम में उसे प्रशस्ति पत्र और शॉल देकर सम्मानित किया।

अपने लक्ष्य की ओर बढ़ती

मैट्रिक की परीक्षा प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण करने वाली उर्मिला का सपना है कि वह आगे चलकर बैंक मैनेजर बने और आत्मनिर्भर बनकर समाज के लिए उदाहरण पेश करे। व्हीलचेयर के सहारे या हाथों के बल चलकर भी वह हर दिन नई ऊर्जा के साथ स्कूल आती है और अपने लक्ष्य की ओर बढ़ती रहती है।

बाधा इंसान को आगे बढ़ने से नहीं रोक सकती

उर्मिला की उपलब्धियां न सिर्फ विद्यालय बल्कि पूरे इलाके के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई हैं। उसने यह साबित कर दिया है कि मजबूत इरादे हों तो कोई भी बाधा इंसान को आगे बढ़ने से नहीं रोक सकती।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !