Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-29

Jharkhand News: झारखंड के 48 नगर निकायों में चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुरू

Jharkhand: झारखंड में गैर-दलीय आधार पर होने वाले 48 नगर निकायों के चुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। उम्मीदवार 29 जनवरी से 4 फरवरी तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे।

7 फरवरी को चुनाव चिन्ह आवंटन किया जाएगा 
चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 5 फरवरी को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी की जाएगी, जबकि 6 फरवरी तक उम्मीदवार नाम वापस ले सकेंगे। इसके बाद 7 फरवरी को प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह (सिंबल) का आवंटन किया जाएगा।


27 फरवरी को चुनाव परिणाम होगा घोषित
नगर निकाय चुनाव के तहत 23 फरवरी को मतदान कराया जाएगा, वहीं मतगणना के बाद 27 फरवरी को चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।


प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां की पूरी 
चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रशासन की ओर से नामांकन, मतदान और मतगणना प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को लेकर विशेष इंतज़ाम किए गए हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !