Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-29

Jamshedpur DC Officc: यूजीसी के फैसले के खिलाफ स्वर्ण महासंघ का हल्ला बोल, उपायुक्त कार्यालय पर किया जोरदार प्रदर्शन

Jamshedpur: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग UGC के हालिया निर्णयों के विरोध में आज जमशेदपुर की सड़कों पर आक्रोश देखने को मिला। स्वर्ण महासंघ के बैनर तले सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने जमशेदपुर उपायुक्त DC कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार व यूजीसी की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।


स्वर्ण महासंघ के नेताओं ने आरोप लगाया कि यूजीसी द्वारा जारी नियम और नीतियां उच्च शिक्षा व्यवस्था के साथ-साथ सामाजिक संतुलन को प्रभावित करने वाली हैं। उन्होंने कहा कि यूजीसी के फैसले से समाज के विभिन्न वर्गों में असंतोष बढ़ रहा है और यह निर्णय तुरंत वापस लिया जाना चाहिए।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए स्वर्ण महासंघ के वक्ताओं ने कहा कि यदि सरकार और यूजीसी ने अपने फैसले पर पुनर्विचार नहीं किया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि आने वाले दिनों में राज्यव्यापी आंदोलन छेड़ा जाएगा। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल और केंद्र सरकार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में यूजीसी के निर्णय को निरस्त करने की मांग की गई।

शिक्षित समाज से विशेष आग्रह

शिक्षा किसी भी समाज की रीढ़ होती है। यूजीसी के हालिया निर्णय न केवल हमारी शैक्षणिक व्यवस्था की निष्पक्षता को चुनौती दे रहे हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के भविष्य पर भी प्रश्नचिह्न लगा रहे हैं। हम एक ऐसी व्यवस्था की मांग कर रहे हैं जहाँ नीतियां समानता, न्याय और सामाजिक संतुलन पर आधारित हों, न कि किसी विशेष विचारधारा या अदूरदर्शी योजना पर।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !