Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-29

Bokaro News: संगठित अपराध से जुड़ी अवैध संपत्ति पर कसा शिकंजा, IG ने जारी की नई SOP

Bokaro News: बोकारो जोन में संगठित अपराध के खिलाफ कार्रवाई को और सख्त करने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है. उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षत्र के आईजी सुनील भास्कर ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी जिलों के वरीय पुलिस अधिकारियों के साथ विशेष समीक्षा और कार्यशाला आयोजित की. इसमें अपराध से अर्जित संपत्ति पर सीधी कार्रवाई के लिए स्पष्ट दिशा तय की गई.

BNSS की धारा 107 के तहत तैयार हुई प्रक्रिया
इस बैठक का मुख्य उद्देश्य नक्सली गतिविधियों, अवैध मादक पदार्थ तस्करी और साइबर अपराध जैसे संगठित मामलों में शामिल अपराधियों की अवैध संपत्ति को BNSS की धारा 107 के तहत जब्त और कुर्क करने के लिए एक मानक संचालन प्रक्रिया तैयार करना था. अधिकारियों को बताया गया कि इस कानून के तहत कार्रवाई किस तरह प्रभावी और टिकाऊ बनाई जा सकती है.

कानूनी पहलुओं पर दिया गया विशेष प्रशिक्षण
कार्यशाला में अपराध की सही पहचान, उसका आकलन और संपत्ति जब्ती के दौरान अपनाई जाने वाली कानूनी प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी गई. इसके साथ ही संबंधित न्यायालयों के साथ बेहतर समन्वय बनाने पर भी जोर दिया गया ताकि किसी भी स्तर पर प्रक्रिया में बाधा न आए.

दस्तावेज और समन्वय पर रहेगा फोकस
आईजी ने अधिकारियों को पत्राचार के सही प्रारूप, ठोस दस्तावेजीकरण और केस फाइल को मजबूत बनाने के निर्देश दिए. साथ ही संवेदनशील मामलों में मुख्य अनुसंधानकर्ता के नेतृत्व में एक समर्पित टीम गठित करने और सहायक अनुसंधानकर्ताओं की भूमिकाएं स्पष्ट रूप से तय करने पर भी बल दिया गया.

इस पहल से संगठित अपराध के आर्थिक नेटवर्क पर सीधा प्रहार संभव होगा. अवैध संपत्ति की जब्ती से अपराधियों की जड़ कमजोर होगी और पुलिस को कानूनी रूप से मजबूत आधार मिलेगा. यह कदम भविष्य में संगठित अपराध पर नियंत्रण के लिए एक प्रभावी मॉडल बन सकता है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !