Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-29

Jharkhand Weather Update: झारखंड में मौसम का मिजाज बदला, अगले 48 घंटों में गिरेगा पारा, फरवरी के पहले हफ्ते में बारिश के आसार

Jharkhand: झारखंड में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहा। राज्य के कई हिस्सों में सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई, जिसके बाद आसमान साफ हो गया। हालांकि, मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 48 घंटों में कनकनी बढ़ सकती है, क्योंकि न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने का अनुमान है।

तापमान का लेखा-जोखा, कांके सबसे ठंडा, चाईबासा में गर्मी

गुरुवार को झारखंड के विभिन्न जिलों में तापमान में काफी विविधता देखी गई। रांची का कांके क्षेत्र 10.8 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा। दूसरी ओर, चाईबासा में सबसे अधिक 30.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जिससे वहां दिन के समय हल्की गर्मी महसूस की गई।

विजिबिलिटी दृश्यता की बात करें तो जमशेदपुर में गुरुवार को सबसे कम 1000 मीटर विजिबिलिटी रिकॉर्ड की गई, जिसके कारण सुबह के समय वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

प्रमुख जिलों के तापमान की स्थिति

जिला अधिकतम तापमान °C न्यूनतम तापमान °C रांची 26.8  15.1, जमशेदपुर  29.5, 16.2, डाल्टेनगंज, 28.8,  11.6, चाईबासा, 30.8, 14.6, सरायकेला, 29.9, 14.0, लातेहार,  22.8, 11.9 आने वाले दिनों का पूर्वानुमान, कोहरा और बारिश रांची मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, अगले कुछ दिन राज्य के मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा,  30 जनवरी, सुबह के समय कोहरा रहेगा, लेकिन बाद में आसमान साफ हो जाएगा।

  31 जनवरी से 2 फरवरी, इन तीन दिनों में सुबह कोहरा छाने के साथ-साथ आंशिक रूप से बादल भी छाए रह सकते हैं।फरवरी का पहला सप्ताह, महीने की शुरुआत बारिश के साथ होने की संभावना है। 3 और 4 फरवरी को राज्य के उत्तर-पश्चिमी और दक्षिणी हिस्सों में बारिश का अनुमान जताया गया है। बारिश के बाद भी कुछ समय तक आंशिक बादल छाए रहेंगे, जिससे ठंड का अहसास बना रहेगा।

सावधानी की सलाह

तापमान में अचानक होने वाली इस गिरावट और फरवरी की संभावित बारिश को देखते हुए स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह बदलाव सेहत पर भारी पड़ सकता है। कोहरे के दौरान सड़क यात्रा करते समय लाइट का सही प्रयोग करें और सुरक्षित रहें।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !