Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-29

Adityapur One Arrested : आरआईटी थाना पुलिस की बड़ी सफलता, देसी कट्टा के साथ आरोपी गिरफ्तार|

Adityapur : नगर निकाय चुनाव को लेकर सरायकेला पुलिस अलर्ट मोड में दिख रही है। गुरुवार को आरआईटी थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक आरोपी को देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया हैं


गिरफ्तार आरोपी की पहचान इच्छापुर निवासी अनिल सरदार उर्फ गोरे के रूप में हुई है, जिसका पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। औद्योगिक क्षेत्र में अशांति फैलाने के लिए कई बार आरोप भी लग चुके हैं। मिली जानकारी के अनुसार, आरआईटी थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इच्छापुर लाइन के समीप अनिल सरदार उर्फ गोरे द्वारा अवैध देसी कट्टा से लोगों को डरा-धमकाया जा रहा हैं।


तत्पश्चात वरीय पदाधिकारी के निर्देशन में एक दल गठित कर थाना प्रभारी संजीव कुमार के नेतृत्व में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान अनिल सरदार उर्फ गोरे के पास से एक देसी कट्टा बरामद किया गया है। देसी कट्टा बरामद होने के संबंध में सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

थाना प्रभारी संजीव कुमार ने स्पष्ट कर दिया है कि क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जो भी व्यक्ति इसको संरक्षण देता है या सम्मिलित पाया जाता है, उनके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !