Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-29

Jamshedpur News: नगरपालिका आम चुनाव 2026 में नामांकन की शुरुआत, पहले दिन बड़ी संख्या में फॉर्म की बिक्री

Jamshedpur News: नगरपालिका आम चुनाव 2026 को लेकर पूर्वी सिंहभूम जिले में सियासी हलचल तेज हो गई है. नामांकन प्रक्रिया के पहले ही दिन अलग-अलग निकाय क्षेत्रों में उम्मीदवारों की सक्रियता देखने को मिली. मेयर, अध्यक्ष और वार्ड सदस्य पदों के लिए बड़ी संख्या में लोगों ने नाम निर्देशन प्रपत्र खरीदे. इससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि इस बार चुनावी मुकाबला काफी दिलचस्प रहने वाला है.

मानगो नगर निगम में सबसे अधिक उत्साह
मानगो नगर निगम क्षेत्र में पहले दिन महापौर पद के लिए कुल 6 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन प्रपत्र खरीदे. वहीं वार्ड सदस्य पद के लिए एक 120 उम्मीदवारों ने फॉर्म लिया. महापौर पद के लिए फॉर्म लेने वालों में कुमकुम श्रीवास्तव, साईस्ता परवीन, अनीता देवी, काकोली महतो, जेबा कादरी और रायमुनी सुंडी शामिल हैं.

जुगसलाई नगर परिषद में भी दिखी चुनावी गर्मी
जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में अध्यक्ष पद के लिए 6 लोगों ने नाम निर्देशन प्रपत्र खरीदे जबकि वार्ड सदस्य पद के लिए 34 उम्मीदवार सामने आए. अध्यक्ष पद के लिए निलोफर हुसैन, डौली मलिक, अर्चना दूबे, मुस्सर्रत खातुन और बलबीर कौर के नाम प्रमुख हैं.

चाकुलिया नगर पंचायत में भी बढ़ी भागीदारी
चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र में अध्यक्ष पद के लिए 3 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन प्रपत्र खरीदे. वहीं वार्ड सदस्य पद के लिए 22 लोगों ने फॉर्म लिया. अध्यक्ष पद के लिए संध्या रानी सरदार, सुजाता मुर्मू और शीलावती टुडू के नाम सामने आए हैं.

आने वाले दिनों में और बढ़ेगी सक्रियता
पहले दिन की गतिविधियों से यह साफ है कि जैसे जैसे नामांकन की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी, वैसे वैसे उम्मीदवारों की संख्या में भी इजाफा होगा. पहले ही दिन इतनी बड़ी संख्या में नाम निर्देशन प्रपत्रों की बिक्री यह दिखाती है कि स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर लोगों में गहरी रुचि है. इससे यह भी संकेत मिलता है कि नगर निकायों में नेतृत्व की भूमिका को लेकर जनता और राजनीतिक कार्यकर्ताओं में नई उम्मीदें और प्रतिस्पर्धा का माहौल बन रहा है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !