Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-29

Saraikela News: टीओपी चौक पर चला प्रशासन का डंडा, सड़क से हटाया गया अतिक्रमण

Saraikela: सरायकेला जिले के कपाली नगर परिषद क्षेत्र में गुरुवार को प्रशासक गोपी कृष्ण के नेतृत्व में TOP चौक रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क को जाम मुक्त कर आम लोगों को राहत पहुंचाना बताया गया. प्रशासक गोपी कृष्णा ने कहा कि TOP चौक रोड पर लगातार जाम की शिकायत मिल रही थी. कपाली क्षेत्र में कई स्कूल और अस्पताल स्थित हैं, जिससे मरीजों, छात्रों और आम नागरिकों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था. उन्होंने बताया कि पूर्व में भी कई दुकानदारों को सड़क खाली रखने की चेतावनी दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद कुछ लोग सड़क पर सामान फैलाकर दुकान लगाते रहे. 

लोग सड़क पर सामान फैलाकर

नगर परिषद ने स्पष्ट किया है कि आगे भी अतिक्रमण पाए जाने पर सख्त और अंतिम कार्रवाई की जाएगी. अभियान के दौरान कई दुकानदारों में नाराजगी देखी गई. आलू-प्याज दुकानदार मोहम्मद अख्तर ने कहा कि उनकी निजी दुकान होने के बावजूद उन्हें बाहर सामान रखने से मना किया गया. उन्होंने बताया कि सड़क जाम की समस्या को देखते हुए नगर परिषद ने एक वेंडिंग जोन बनाया है, जहां पहले सड़क किनारे और फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले कई दुकानदार अब नियमित रूप से व्यवसाय कर रहे हैं. 

परिवार चलाने वाले लोगों के सामने रोजी-रोटी 

उनके अनुसार, इसके बाद से टिओपी चौक में जाम की स्थिति काफी हद तक कम हुई है. वहीं बुजुर्ग दुकानदार मोहम्मद कलीम अंसारी ने नगर परिषद की कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए कहा कि कभी पेपर, कभी नोटिस और कभी अतिक्रमण के नाम पर गरीब दुकानदारों को परेशान किया जाता है. उन्होंने कहा कि मेहनत-मजदूरी कर परिवार चलाने वाले लोगों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो जाता है.

यातायात व्यवस्था सुचारु बनी

अभियान के दौरान नगर परिषद के कर्मी मौजूद रहे. प्रशासन ने आम नागरिकों और दुकानदारों से अपील की है कि सड़क को जाम मुक्त और स्वच्छ रखने में सहयोग करें तथा निर्धारित वेंडिंग जोन में ही दुकान लगाएं, ताकि शहर की यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !