Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-29

Jamshedpur News: नमदा बस्ती में तीन माह से हो रहे जल रिसाव पर लगी रोक, जुस्को ने शुरू किया पाइप मरम्मत कार्य

Jamshedpur: जमशेदपुर के नमदा बस्ती अंतर्गत विकास कॉलोनी स्थित कम्युनिटी सेंटर के समीप जुस्को के सप्लाई वाटर के मुख्य पाइप से पिछले लगभग तीन महीनों से हो रहे जल रिसाव की समस्या अब समाधान की ओर बढ़ती नजर आ रही है। इस गंभीर समस्या की जानकारी भाजपा कार्यकर्ता विजय सिंह द्वारा पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार को दी गई थी।

जुस्को द्वारा पाइप की मरम्मत का कार्य शुरू
सूचना मिलते ही दिनेश कुमार ने तत्परता दिखाते हुए जुस्को वाटर टावर के संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर मामले से अवगत कराया। लगातार शिकायतों और स्थानीय निवासियों की बढ़ती परेशानी को देखते हुए शुक्रवार को जुस्को द्वारा पाइप की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया। इससे प्रतिदिन हजारों लीटर कीमती पेयजल की बर्बादी रुकने की उम्मीद जताई जा रही है।


मरम्मत कार्य का निरीक्षण किया 
इस अवसर पर दिनेश कुमार ने गोलमुरी भाजपा महामंत्री अशोक सामंता एवं बंटी अग्रवाल के साथ मौके पर पहुंचकर मरम्मत कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने स्थानीय निवासियों के साथ बैठक कर उनकी अन्य समस्याएं भी सुनीं और शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

समस्या का जल्द स्थायी समाधान किया जाएं 
दिनेश कुमार ने त्वरित कार्रवाई के लिए जुस्को प्रबंधन का आभार व्यक्त करते हुए आशा जताई कि समस्या का जल्द स्थायी समाधान किया जाएगा। साथ ही उन्होंने अपेक्षा की कि भविष्य में इस प्रकार की समस्याओं पर जुस्को स्वयं संज्ञान लेकर त्वरित पहल करेगा।

कार्यक्रम के दौरान संतोष सिंह, मिथिलेश सिंह, अनिल सिंह, राजू, रजत नंदी, प्रताप सिंह एवं शशि भूषण सहित अन्य स्थानीय लोग उपस्थित थे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !