Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-30

Ranchi News: आय से अधिक संपत्ति मामले में निलंबित आईएएस विनय चौबे से एसीबी की पूछताछ शुरू

Ranchi News: उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के पूर्व प्रधान सचिव और निलंबित आईएएस अधिकारी विनय चौबे से भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम चार दिनों तक आय से अधिक संपत्ति के मामले पूछताछ करेगी.


एसीबी ने 27 जनवरी को विनय चौबे को रिमांड पर लिया था. उस समय वे हजारीबाग जेल में बंद थे और इलाज के लिए रिम्स में भर्ती थे. रिम्स से ही उन्हें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एसीबी की विशेष अदालत में पेश किया गया था. अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एसीबी को पूछताछ के लिए रिमांड की अनुमति दी.


विनय चौबे समेत सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज था 
एसीबी ने इससे पहले 24 नवंबर को आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में विनय चौबे समेत सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था. इस केस में विनय चौबे के साथ उनकी पत्नी स्वप्ना संचिता, ससुर सत्येंद्रनाथ त्रिवेदी, साला शिपिज त्रिवेदी, शिपिज की पत्नी प्रियंका त्रिवेदी, सहयोगी विनय सिंह और विनय सिंह की पत्नी स्निग्धा सिंह को भी आरोपी बनाया गया है.

जांच के दौरान एसीबी ने बैंक खातों की जांच, वित्तीय लेन-देन का विश्लेषण और संबंधित लोगों के बयान दर्ज किए. जांच में सामने आया कि प्रथम श्रेणी के लोक सेवक होने के बावजूद विनय चौबे ने कथित रूप से अवैध स्रोतों और कमीशन के जरिए बड़ी मात्रा में धन जुटाया.

अब एसीबी की टीम उनसे लगातार चार दिनों तक पूछताछ कर मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच करेगी.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !