Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-30

Jamshedpur News: कदमा से महिला दो मासूम बच्चों के साथ संदिग्ध हालात में लापता, पुलिस जांच में जुटी

Jamshedpur: कदमा थाना क्षेत्र अंतर्गत रामनगर इलाके से एक महिला अपने दो छोटे बच्चों के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में चिंता माहौल है। परिजनों ने शुक्रवार सुबह कदमा थाना में मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

लापता महिला की पहचान
जानकारी के अनुसार, लापता महिला की पहचान लैला कुमारी के रूप में हुई है। वह ट्यूशन पढ़ाने का काम करती हैं। परिजनों ने बताया कि गुरुवार को शाम करीब 4 बजे लैला कुमारी अपने घर के सामने स्थित एक फ्लैट में बच्चों को पढ़ाने के लिए गई थीं। आमतौर पर वह तय समय पर वापस लौट आती थीं, लेकिन शाम 6 बजे तक जब वह घर नहीं लौटीं तो परिजनों को चिंता हुई।

लापता हुई महिला 
जिसके बाद परिवार के लोगों ने उनकी तलाश शुरू की। आसपास के इलाकों, रिश्तेदारों के घरों और संभावित स्थानों पर खोजबीन की गई। यहां तक कि रेलवे स्टेशन पर भी उन्हें ढूंढा गया, लेकिन लैला कुमारी का कहीं कोई सुराग नहीं मिला।

महिला दो बच्चों को भी ले गई 
परिजनों ने बताया कि लैला कुमारी अपने साथ अपने दो छोटे बच्चों आर्यन कुमार और हर्षित कुमार को भी लेकर गई थीं। बच्चों के साथ अचानक लापता हो जाना परिवार के लिए और भी चिंता का विषय बन गया है।

परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी 
शुक्रवार को दिनेश साहू अपने पिता और भाई के साथ कदमा थाना पहुंचे और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने पुलिस से जल्द से जल्द महिला और बच्चों की सुरक्षित बरामदगी की मांग की है। 

बढ़ते अपराध को लेकर सवाल हुए खड़े
इस घटना ने शहर में बढ़ते अपराध को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। बता दें कि इन दिनों जमशेदपुर में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। आए दिन चोरी, लूट और अन्य आपराधिक घटनाएं सामने आ रही हैं। हाल के दिनों में उद्यमी कैरव गांधी के अपहरण की घटना ने भी लोगों में दहशत पैदा कर दी थी। वहीं, शहर में बाहरी बदमाशों की सक्रियता की खबरें भी सामने आ रही हैं।

पुलिस की जांच जारी 
फिलहाल कदमा थाना पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि महिला और बच्चों की तलाश के लिए संभावित स्थानों पर छानबीन की जा रही है। 
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !