Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-30

Seraikela News: सरायकेला के टांगरानी गांव में बैंककर्मी ने की आत्महत्या, इलाके में शोक

Seraikela News: सरायकेला थाना क्षेत्र के टांगरानी गांव में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है. आईडीबीआई बैंक की सरायकेला शाखा में कार्यरत 40 वर्षीय कर्मचारी आलोक पड़ीहारी ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

घर के अन्य सदस्य गए थे नदी 
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह आलोक पड़ीहारी अपने बच्चों को स्कूल छोड़कर घर लौटे थे. इसके बाद उन्होंने नाश्ता किया. घर के अन्य सदस्य स्नान के लिए नदी चले गए थे. इसी दौरान आलोक ने घर की छत पर लगे पंखे में साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली. जब परिवार के सदस्य वापस लौटे तो उन्होंने आलोक को फंदे से लटका देखा. आनन-फानन में उन्हें नीचे उतारकर सदर अस्पताल, सरायकेला ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों से पूछताछ की जा रही है. इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !