Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-30

Mahatma Gandhi Death Anniversary: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने अर्पित की श्रद्धांजलि

Jharkhand: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि शहीद दिवस के अवसर पर आज राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान स्थित बापू वाटिका में विशेष श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार एवं मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राष्ट्रपिता की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।


 इस अवसर पर बापू वाटिका स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा स्थल पर भजन मंडली के कलाकारों ने बापू के प्रिय भजन एवं रामधुन प्रस्तुत किये। राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री सहित सभी गणमान्य लोग राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रिय भजनों को सुना।

देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत

वही मौके पर संबोधित करते हुए राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि आज हम सभी लोग महात्मा गांधी को स्मरण करते हैं। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी का जीवन समस्त देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है। हम सभी उनके आदर्शों पर चलें ये हमारा विश्वास है। 

राज्यपाल ने आभार प्रकट करते हुए कहा

 राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने भारत सरकार के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री स्मृति शेष-दिशोम गुरु स्व० शिबू सोरेन जी को पद्मभूषण सम्मान से अलंकृत करना पूरे राज्य के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि दिशोम गुरु स्मृति शेष-स्व० शिबू सोरेन जी को सम्मानित करना झारखंड राज्य के प्रति भारत सरकार की संवेदनशीलता को दर्शाता है। दिशोम गुरु स्मृति शेष-स्व० शिबू सोरेन जी का नाम सदैव अमर रहेगा। इस राज्य को बनाने में उनका अहम योगदान रहा है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !