Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-30

Jamshedpur News: जमशेदपुर में 32वां एशियन एस्ट्रोलोजर कॉन्फ्रेंस का भव्य आयोजन, देश-विदेश के ज्योतिषाचार्य हुए शामिल

Jamshedpur: ज्योतिष विज्ञान के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक पहल के तहत जमशेदपुर में 32वें एशियन एस्ट्रोलॉजर कॉन्फ्रेंस का भव्य आयोजन किया गया है। इस तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भारत सहित विभिन्न देशों से 100 से अधिक प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य, विद्वान एवं शोधकर्ता भाग ले रहे हैं।

पूर्व मंत्री आलोक रंजन ने रहे मुख्य अतिथि के रूप में
सम्मेलन का उद्घाटन बिहार सरकार के पूर्व मंत्री आलोक रंजन ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। उद्घाटन समारोह में देश के कई प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य, समाजसेवी, शिक्षाविद एवं अन्य विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।

सम्मेलन के दौरान वैदिक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, अंक ज्योतिष, कुंडली विश्लेषण, ग्रहों का प्रभाव, आधुनिक ज्योतिषीय शोध तथा समाज में ज्योतिष की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। इसके साथ ही युवा ज्योतिषाचार्यों को भी मंच प्रदान किया गया है, ताकि वे अपने शोध, अनुभव और नवीन विचार साझा कर सकें।

सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य
आयोजकों के अनुसार, इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य ज्योतिष विज्ञान को आधुनिक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करना, शोध को प्रोत्साहित करना तथा देश-विदेश के विद्वानों के बीच ज्ञान का आदान-प्रदान करना है। जमशेदपुर में आयोजित यह सम्मेलन न केवल शहर के लिए गौरव का विषय है, बल्कि संपूर्ण ज्योतिष जगत के लिए भी एक महत्वपूर्ण मंच साबित हो रहा है।

तीन दिवसीय इस आयोजन को लेकर शहर के ज्योतिष प्रेमियों, विद्यार्थियों और विद्वानों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !