Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-30

Gold Rate: गोल्ड मार्केट में बड़ा क्रैश, रिकॉर्ड ऊंचाई से औंधे मुंह गिरा सोना, एक ही दिन में ₹15,000 से ज्यादा की कटौती

India: सोने और चांदी की कीमतों में पिछले कई दिनों से जारी तूफानी तेजी पर अब ब्रेक लग गया है। 29 जनवरी को अपने ऐतिहासिक उच्चतम स्तर को छूने के बाद आज यानी 30 जनवरी को सराफा बाजार में भारी बिकवाली देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज और खुदरा बाजार, दोनों ही जगहों पर कीमती धातुओं की कीमतें औंधे मुंह गिर गई हैं।

MCX पर 5% से ज्यादा की बड़ी गिरावट

सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिनों में सोने की चमक फीकी पड़ती दिख रही है। MCX पर शुरुआती कारोबार में ही सोने की कीमत 5.55% टूटकर 1,60,001 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई। आपको बता दें कि बीते कल सोना 1,93,096 रुपये के अपने ऑल-टाइम हाई पर था, जिससे अब यह करीब 33,095 रुपये सस्ता हो चुका है। केवल 24 घंटों के भीतर इसमें 15,868 रुपये की भारी गिरावट दर्ज की गई है।

चांदी की चमक भी हुई गायब

सोने की तरह चांदी में भी जबरदस्त गिरावट रही। MCX पर चांदी 4.18% लुढ़ककर 3,83,177 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है। कल के मुकाबले चांदी की कीमतों में प्रति किलो 24,279 रुपये की कमी आई है, जिससे निवेशकों और खरीदारों के बीच हलचल तेज हो गई है।

खुदरा बाजार का हाल

वायदा बाजार के साथ-साथ आपके शहर के सराफा बाजार में भी नरमी देखी गई। बुलियन वेबसाइट के आंकड़ों के अनुसार, ₹5,300 की गिरावट के साथ ₹1,65,180 प्रति 10 ग्राम। ₹23,360 की बड़ी गिरावट के साथ ₹3,79,130 प्रति किलो।

आपको बताते है क्यू आई यह भारी गिरावट

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, इस गिरावट का मुख्य कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में आई कमजोरी है। ग्लोबल मार्केट में स्पॉट गोल्ड 1.65% गिरकर 5,217 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है, जबकि स्पॉट सिल्वर भी फिसलकर 110 डॉलर के स्तर पर पहुंच गई है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमतों के उच्च स्तर से मुनाफावसूली होने के कारण भारतीय बाजार में भी कीमतें तेजी से नीचे आई हैं।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !