Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-30

Adityapur News: नगर निकाय चुनाव से पहले आदित्यपुर में सुरक्षा समीक्षा, एसडीपीओ ने बूथों का किया निरीक्षण

Adityapur News: आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर सुरक्षा और व्यवस्थाओं की पड़ताल के लिए पुलिस अधिकारियों ने बूथों का निरीक्षण किया. एसडीपीओ समीर कुमार सवैया, प्रशिक्षु डीएसपी पूजा कुमारी और आरआईटी थाना प्रभारी संजीव कुमार सिंह अन्य पुलिस पदाधिकारियों के साथ विभिन्न मतदान केंद्रों पर पहुंचे और वहां की भौतिक स्थिति के साथ साथ रूटों का सत्यापन किया.

बूथों में फैली गंदगी को लेकर जाहिर की चिंता
निरीक्षण के दौरान आदित्यपुर-2 स्थित हरिजन झूरी बस्ती के आंगनबाड़ी केंद्र में बने बूथ संख्या 179 और 180 के बाहर फैली गंदगी को लेकर अधिकारियों ने चिंता जताई. एसडीपीओ ने कहा कि चुनाव से पहले सभी खामियों को दूर कर लिया जाएगा ताकि मतदाताओं को किसी तरह की परेशानी न हो.

लगातार वारंटियों की गिरफ्तारी की जा रही
उन्होंने यह भी बताया कि थाना स्तर पर लगातार वारंटियों की गिरफ्तारी की जा रही है और पुराने अपराधियों का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है ताकि चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनी रहे. बूथ के बाहर गंदगी के संबंध में आंगनबाड़ी सेविका ने अधिकारियों को बताया कि कुछ लोग मनमानी करते हुए मवेशियों को केंद्र के बाहर बांध देते हैं, जिससे वहां गंदगी जमा हो गई है. इस पर एसडीपीओ ने आसपास के लोगों को तुरंत मवेशी हटाने का निर्देश दिया और सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !