Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-30

Jamshedpur News: सड़क सुरक्षा के लिए टेल्को की सड़कों पर उतरे शिक्षा निकेतन के सितारे, नुक्कड़ नाटक से दिया जागरूकता का संदेश

Jamshedpur: जमशेदपुर शहर की सड़कों पर आज नजारा कुछ बदला हुआ था। जब शिक्षा निकेतन स्कूल के ड्रामैटिक क्लब के नन्हे कलाकारों ने स्कूल की चहारदीवारी से बाहर निकलकर मुख्य चौराहे पर अपनी कला का प्रदर्शन किया। मौका था यातायात नियमों के प्रति जन-जागरूकता अभियान का, जहाँ विद्यार्थियों ने एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक के जरिए राहगीरों को जीवन का मोल समझाया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम जनता को सड़क सुरक्षा और यातायात के नियमों के प्रति जागरूक करना था। नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने दैनिक जीवन में होने वाली उन लापरवाहियों को दर्शाया जो बड़े हादसों का कारण बनती हैं।

वाले खतरे को भावुकता के साथ प्रस्तुत

 अभिनय के जरिए छात्रों ने निम्नलिखित महत्वपूर्ण विषयों पर ध्यान केंद्रित किया : गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग करने से होने वाले जानलेवा खतरों को दिखाया । ऊंचे पहाड़ों और खतरनाक मोड़ पर सेल्फी खींचने के जुनून मेंअपनी जान जोखिम में डालने के प्रति चेतावनी दी गई। नशे की हालत में गाड़ी चलाने से न केवल अपनी बल्कि दूसरों की जान को होने वाले खतरे को भावुकता के साथ प्रस्तुत किया गया। 

सुरक्षा की भावना को बढ़ावा देना

इस दौरान विद्यार्थियों ने सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा जैसे नारों के साथ लोगों से हेलमेट पहनने और सीट बेल्ट लगाने की भी अपील की। राहगीरों ने विद्यार्थियों के इस प्रयास की सराहना की। स्कूल की प्राचार्या श्रीमती सुमिता डे ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों का उद्देश्य युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनाना और समाज में सुरक्षा की भावना को बढ़ावा देना है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !