Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-30

Bihar News: सदर अस्पताल में दरिंदगी की कोशिश, नर्सों की बहादुरी से बची नाबालिग, रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपी

Bihar: बिहार के सहरसा मे कोसी का PMCH कहे जाने वाले सहरसा मॉडल सदर अस्पताल में एक चौंकाने वाला घटना सामने आई है जहां सदर अस्पताल के पुरानी बिल्डिंग के दो मंजिला भवन के सुनसान कमरे में गुरुवार को दो युवकों द्वारा नाबालिग बच्ची के साथ छेड़खानी और दुष्कर्म करने का प्रयास का मामला सामने आया है।

दूसरा युवक भागने में सफल 

लड़की किसी तरह हल्ला की और भागकर दुसरे कमरे में चली गयी जहां नर्स लोगों का ट्रेनिंग चल रहा था जिससे उसकी अस्मत बच सकी।गनीमत रही की उसी बिल्डिंग में नर्स का ट्रेनिंग चल रहा था और सारा नर्स दौड़कर उस कमड़े में गयी और वीडियो भी बना ली साथ ही साथ साहस का परिचय देती हुई एक युवक को पकड़ भी लिया और दूसरा युवक भागने में सफल हो गया।

युवक बहला फुसलाकर 

लेकिन पकड़ाए एक युवक ने हांथ छुड़ाकर भाग गया।दोनो युवक का वीडियो भी आया है सामने।नाबालिग लड़की सदर थाना क्षेत्र की रहने वाली बतायी जा रही है।मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग लड़की अपनी दादी को दिखाने के लिए गुरूवार के दिन अस्प्ताल आयी हुई थी और ऑनलाइन पुर्जा कटवाने अकेले जा रही थी उसी दौरान दोनो युवक बहला फुसलाकर ले गया और बोला चलो ऑनलाइन पुर्जा कटवा देते हैं।

उक्त दोनों युवक के द्वारा उक्त लड़कीं को दो मंजिला भवन के सुनसान कमड़े में ले गया और दुपट्टा छिनतई कर दुष्कर्म का प्रयास करने लगा।लड़कीं हल्ला कर किसी तरह दूसरे कमरे में चली गयी जिससे उसकी अस्मत बच सकी।लेकिन सवाल उठता है कि अस्प्ताल प्रशासन को इस घटना की भनक तक नहीं लगी।अस्पताल प्रशासन लापरवाह बना हुआ था।इस घटना की सूचना सहरसा एसपी हिमांशु को सूचना दिया गया साथ ही साथ सारा वीडियो भी एसपी के व्हाट्सअप पर भेज दिया गया।

युवक की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी

उसके बाद पुलिस हरकत में आई और फ़ौरन सदर थाना अध्य्क्ष सूबोध कुमार ,एसडीपीओ आलोक कुमार और महिला थाना अध्य्क्ष ज्योति कुमारी को अस्प्ताल भेजकर जांच करने का आदेश दिया गया।आदेश मिलते ही सारे पदाधिकारी उक्त भवन पहुंचकर जांच में जुट गई साथ ही साथ दोनो युवक की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी में जुट गई।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !