Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-30

Jharkhand Crime News: लातेहार में दोस्त ही बना हत्यारा, ठेके के विवाद में तीन दोस्तों ने मिलकर युवक की पीट-पीटकर की हत्या

Jharkhand: लातेहार जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां दोस्ती खून में तब्दील हो गई। ठेके को लेकर हुए आपसी विवाद में तीन दोस्तों ने मिलकर अपने ही एक दोस्त की बेरहमी से पीट पीट कर उसकी मौत कर दी। मृतक की उम्र करीब 35 साल बताई जा रही है। 

लातेहार जिले के नेतरहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरुवार को अरहांस गांव में चार दोस्त आपस में ठेके को लेकर चर्चा कर रहे थे। शुरुआत में कहासुनी हुई, लेकिन देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि तीन दोस्तों ने मिलकर चौथे दोस्त पर हमला कर दिया। आरोप है कि तीनों ने उसे इतनी बुरी तरह पीटा कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल अवस्था में युवक को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान संजू कुजूर के रूप में हुई है। संजू की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

पुलिस मौके पर पहुंची
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। लातेहार के पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने बताया कि हत्या के इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की गहन और निष्पक्ष जांच की जा रही है ताकि घटना से जुड़े हर पहलू को सामने लाया जा सके। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।


पहले भी हुआ था हमला 
परिजनों ने पुलिस को बताया कि संजू पर आरोपियों ने पहले भी हमला किया था, लेकिन उसने कभी इसकी शिकायत दर्ज नहीं कराई थी। परिजनों का कहना है कि अगर पहले ही कार्रवाई हो जाती, तो शायद आज संजू जिंदा होता।

छोटी-छोटी बात बन जाता है जानलेवा
फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह जानने की कोशिश की जा रही है कि ठेके को लेकर विवाद इतना गंभीर कैसे हो गया कि बात हत्या तक पहुंच गई। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है और एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि छोटी-छोटी बातों पर बढ़ता गुस्सा किस कदर जानलेवा साबित हो सकता है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !