Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-30

Adityapur News: आरआईटी पुलिस की कार्रवाई, हथियार और विस्फोटक सामग्री के साथ शातिर अपराधी गिरफ्तार

Adityapur News: आरआईटी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर अपराधी को अवैध हथियार और संदिग्ध विस्फोटक सामग्री के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान इच्छापुर के लाइन टोला निवासी अनिल सरदार उर्फ गोरे के रूप में हुई है.


एसडीपीओ समीर कुमार सवैया ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अनिल सरदार किसी गंभीर घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहा है. सूचना मिलते ही आरआईटी थाना प्रभारी संजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम बनाई गई और आरोपी को पकड़ लिया गया.


अनिल सरदार का पहले से आपराधिक इतिहास
तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से एक देसी कट्टा (लोहे और लकड़ी से बना), दो जीपीएस सिस्टम और दो डेटोनेटर बॉक्स बरामद किए हैं. पुलिस के अनुसार, अनिल सरदार का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ आरआईटी थाने में कई मामले दर्ज हैं.

पुलिस अब यह जांच कर रही है कि आरोपी के पास जीपीएस और डेटोनेटर बॉक्स किस उद्देश्य से थे और इनके पीछे कौन लोग शामिल हो सकते हैं. कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

इस कार्रवाई के बाद इलाके के अपराधियों में डर का माहौल है और पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !