Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-30

Seraikela News: सरायकेला-खरसावां में जनता दरबार, उपायुक्त ने समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश

Seraikela News: सरायकेला-खरसावां जिले में उपायुक्त नितीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में जिले के अलग-अलग प्रखंडों और नगर क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं. उपायुक्त ने सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि हर शिकायत की कानूनी प्रक्रिया के तहत निष्पक्ष जांच कर समय पर समाधान किया जाए.


विभिन्न विभागों से जुड़े मामलों पर चर्चा

जनता दरबार में कई महत्वपूर्ण मुद्दे सामने आए. खरसावां अंचल के हरिभांजा मौजा में लंबित सीमांकन कार्य, नगर पंचायत सरायकेला में पेयजल और स्ट्रीट लाइट की परेशानी, बिजली खंभों पर एलईडी बल्ब लगाने, कुचाई स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में शिक्षक की प्रतिनियुक्ति सहित विभिन्न विभागों से जुड़े मामलों पर चर्चा हुई.

उपायुक्त ने कहा कि जिन मामलों में स्थल जांच जरूरी है, वहां तुरंत निरीक्षण किया जाए और तथ्यात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आम लोगों को जल्द से जल्द न्याय और राहत मिले, यह सुनिश्चित किया जाए.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !