Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-30

Dumka News: दुमका में ABVP ने शहीद दिवस पर दी वीर सपूतों को श्रद्धांजलि, दीप तिवारी के नेतृत्व में हुआ आयोजन

Dumka: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) द्वारा शहीद दिवस के अवसर पर दुमका में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारत माता की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उनके वीर सपूतों को याद किया गया तथा देश के लिए बलिदान देने वाले सभी शहीद जवानों को नमन करते हुए शहीद दिवस मनाया गया।

इस कार्यक्रम का नेतृत्व ABVP लॉज प्रमुख, कक्षा 11वीं कॉमर्स के छात्र, 18 वर्षीय युवा नेता, RSS के गण शिक्षक तथा अपने विद्यालय की बाल संसद के कम्युनिकेशन मिनिस्टर श्री दीप तिवारी ने किया।

कार्यक्रम के दौरान श्री हिमांशु दुबे जी, विभाग संगठन मंत्री का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ, जिससे कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ।

इस अवसर पर दीप तिवारी ने कहा कि भारत माता के लालों का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता और युवाओं को उनके आदर्शों पर चलकर देशसेवा के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए।

कार्यक्रम में ABVP के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे, साथ में जिला स्कूल हॉस्टल के विद्यार्थी शामिल थे। सभी ने पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। उपस्थित लोगों ने इस आयोजन को प्रेरणादायक बताया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !