Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-30

Illigal Liquor: महिला शराब तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, बुआ के नेतृत्व में चल रहा था हाईटेक नेटवर्क, GRP ने सादे लिबास में रेकी कर दबोचा

Jharkhand: रेल पुलिस ने एक साल से सक्रिय शराब तस्करी के एक संगठित महिला गिरोह का पर्दाफाश किया है। झारखंड के धनबाद से बिहार में शराब की खेप पहुँचाने वाले इस गिरोह की एक सक्रिय सदस्या को भारी मात्रा में शराब के साथ जमुई स्टेशन पर गिरफ्तार किया गया।

गुप्त सूचना पर सादे लिबास में विशेष ऑपरेशन

जीआरपी थाना प्रभारी मनोज देव के नेतृत्व में महिला और पुरुष जवानों की टीम ने प्लेटफॉर्म नंबर-1 के प्रवेश-निकास पर सिविल ड्रेस में तैनाती की। ट्रेन रुकते ही शराब से भरा बैग लिये उतर रही महिला को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। उसकी साथी मौके से फरार हो गईं। गिरफ्तार आरोपी रूपा कुमारी ने पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए।

बुआ के नेतृत्व में 6 महिलाओं का नेटवर्क

रूपा ने बताया कि गिरोह में आधा दर्जन से ज्यादा महिलाएं-युवतियां सक्रिय हैं। कमान संभाल रही धनबाद की खुशबू देवी उसकी रिश्ते में बुआ है। महिला होने का फायदा उठाकर झारखंड-प. बंगाल से शराब लाकर जमुई, झाझा, गिद्धौर, चकाई और मंझवे जैसे इलाकों में बेचा जाता था। हर खेप पर 2-5 हजार रुपये कमीशन मिलता था। रिसीवर स्थानीय तस्कर पुलिस देखकर बाइक छोड़ भागे,फरार तस्करों को पकड़ने के लिए छापेमारी तेज हो गई है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !