Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-31

Jharkhand News: पीवीयूएनएल प्लांट में तकनीकी खराबी से हादसा, तीन कर्मचारी घायल

Jharkhand News: पतरातू स्थित पीवीयूएनएल प्लांट में काम के दौरान अचानक एक तकनीकी हादसा हो गया, जिससे प्लांट परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. हादसा एसीसी-2 एयरकूल्ड कंडेंसर सेक्शन में हुआ, जहां डक्ट के इन प्लेट सील में खराबी आने से सील टूट गई और जोरदार दबाव के साथ दुर्घटना हो गई.

तीन से चार कर्मचारी घायल
घटना में भेल और आरपीपी कंपनी से जुड़े इंजीनियरों समेत तीन से चार कर्मचारी घायल हो गए. सभी घायलों को तुरंत पीटीपीएस अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया. अस्पताल सूत्रों के अनुसार सभी की स्थिति स्थिर है और किसी की हालत गंभीर नहीं बताई जा रही है.

स्थिति को पूरी तरह नियंत्रण में
हादसे के बाद संयंत्र प्रबंधन ने तत्काल सुरक्षा प्रक्रिया लागू की. प्लांट क्षेत्र में अतिरिक्त सतर्कता बरती गई और सीआईएसएफ की तैनाती कर स्थिति को पूरी तरह नियंत्रण में लिया गया. इसके बाद संयंत्र का काम सामान्य रूप से जारी रहा. बताया गया है कि उस समय एसीसी सेक्शन में इरेक्शन और परीक्षण का कार्य भेल की ओर से किया जा रहा था. सील फेल होने के सही कारणों की जांच के लिए एक तकनीकी टीम गठित की जाएगी, जो पूरे मामले की रिपोर्ट तैयार करेगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !