Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-31

Chaibasa News: चाईबासा में केंद्रीय जीएसटी की छापेमारी, बिल्डर के घर दस्तावेजों की जांच

Chaibasa News: चाईबासा में केंद्रीय जीएसटी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है. टीम ने पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के भाई विनय ठाकुर के घर पर छापेमारी शुरू की. बताया गया है कि विनय ठाकुर सत्यम बिल्डर्स नाम की कंपनी से जुड़े हुए हैं.

जांच के दौरान कंपनी के वित्तीय लेनदेन और टैक्स से जुड़े कागजात की जांच 
केंद्रीय जीएसटी की टीम दो गाड़ियों में उनके आवास पर पहुंची और वहां मौजूद दस्तावेजों की जांच की. सूत्रों के मुताबिक, जांच के दौरान कंपनी के वित्तीय लेनदेन और टैक्स से जुड़े कागजात खंगाले जा रहे हैं.

फिलहाल जीएसटी विभाग की ओर से इस कार्रवाई को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. छापेमारी की सूचना मिलते ही इलाके में तरह - तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं. जांच पूरी होने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि मामला क्या है और आगे क्या कार्रवाई होगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !