Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-31

Jamshedpur News: जमशेदपुर में रेडियंट झारखंड 2.0 का शानदार समापन, 10 हजार से अधिक लोगों ने लिया प्रदर्शनी का लाभ

Jamshedpur: जमशेदपुर शहर के होटल रमाडा में आयोजित तीन दिवसीय मेगा प्रदर्शनी रेडियंट झारखंड 2.0 का शनिवार को गरिमामय समापन हो गया। विज्वल मिथ्स और लेडीज़ सर्कल इंडिया जीएमसीएलसी-160 के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रदर्शनी ने शिक्षा, तकनीक और सरकारी योजनाओं के संगम से शहरवासियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

प्रमुख अतिथियों की उपस्थिति

समापन समारोह में सिंहभूम चैंबर के अध्यक्ष मानव केडिया, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले और सोना देवी विश्वविद्यालय के चांसलर प्रभाकर सिंह सहित कई गणमान्य अतिथि शामिल हुए। अतिथियों का स्वागत विज्वल मिथ्स के डायरेक्टर वनीस गुप्ता और प्रोजेक्ट हेड किंजल गांधी ने किया।

विकसित भारत की दिखी झलक

भाजपा प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने प्रदर्शनी की सराहना करते हुए कहा कि यहाँ लगाए गए स्टॉल्स में विकसित भारत की स्पष्ट झलक दिखाई दी। उन्होंने सांसद बिद्युत बरण महतो के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में यह आयोजन सफल रहा और उनकी कार्यशैली से समाज का हर वर्ग लाभान्वित हो रहा है।

प्रमुख उपलब्धियां और सम्मान

 बड़ी संख्या में भागीदारी तीन दिनों के भीतर 10,000 से अधिक लोगों और छात्रों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इनोवेशन की जानकारी, छात्रों को नए तकनीकी आविष्कारों और केंद्र सरकार की योजनाओं को करीब से जानने का मौका मिला। बेस्ट स्टॉल अवार्ड्स, बेहतरीन प्रदर्शन के लिए ICMR, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, NEDFi, परमाणु ऊर्जा विभाग और गुजरात हैंडलूम जैसे संस्थानों को सम्मानित किया गया।

सफल आयोजन की टीम

कार्यक्रम को सफल बनाने में अनिशा यादव, विनोद कुमार, संतोष पवार और उनकी टीम का विशेष योगदान रहा। सुबह से ही छात्रों की लंबी कतारें इस बात का प्रमाण थीं कि जमशेदपुर के युवाओं में ज्ञान और तकनीक के प्रति भारी उत्साह है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !