Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-01

Ranchi News: रांची में जुआ और ब्राउन शुगर मामले पर SSP का बड़ा एक्शन, 5 पुलिसकर्मी को किया सस्पेंड

Ranchi News: रांची में कानून के रखवाले ही कानून तोड़ते नजर आए तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. सोशल मीडिया पर सामने आए दो अलग-अलग वीडियो के बाद SSP राकेश रंजन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है.

एसएसपी का त्वरित फैसला
रांची एसएसपी राकेश रंजन ने जुआ और प्रतिबंधित नशीले पदार्थ ब्राउन शुगर के धंधे में संलिप्त होने के आरोप में पांच पुलिस पदाधिकारी और कर्मियों को निलंबित कर दिया. सभी के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं.

पहला वीडियो जुए से जुड़ा
वायरल हुए एक वीडियो में पुलिसकर्मी जुआ खेलने की अनुमति देने के बदले कथित तौर पर पैसे लेते नजर आए. यह वीडियो सामने आते ही पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े हो गए.

दूसरे वीडियो में महिला के आरोप
दूसरे वीडियो में एक महिला ने टाइगर मोबाइल के जवानों पर ब्राउन शुगर की बिक्री को संरक्षण देने का आरोप लगाया. महिला का कहना था कि पुलिसकर्मी नशीले पदार्थ बेचने देने के बदले उनसे पैसे मांगते हैं. निलंबित किए गए सभी जवान टाइगर मोबाइल और पीसीआर वैन में तैनात थे. एसएसपी ने साफ किया कि ऐसे मामलों में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा.

जांच के आदेश
निलंबन के साथ साथ सभी के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है ताकि पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सके.

इस कार्रवाई से साफ संकेत मिलता है कि पुलिस विभाग अब अपने ही कर्मियों पर भी सख्ती बरतने के मूड में है. वायरल वीडियो ने सिस्टम की कमजोरियों को उजागर किया है और यह मामला आने वाले समय में पुलिस सुधार की दिशा में एक अहम मोड़ साबित हो सकता है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !