Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-01

Jharkhand News: असम दौरे पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, आदिवासी महासभा 2026 में उठाएंगे अधिकार और विस्थापन के मुद्दे

Jharkhand: झारखंड के मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय नेता हेमंत सोरेन आज असम दौरे पर रवाना हो गए। वे ऑल असम आदिवासी स्टूडेंट्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित महासभा 2026 में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर आदिवासी संगठनों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

आदिवासियों की आवाज बनने का प्रयास करेंगे 
महासभा के मंच से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आदिवासी समुदाय से जुड़े ज्वलंत मुद्दों को मजबूती से उठाएंगे। खास तौर पर आदिवासियों के संवैधानिक अधिकार, जबरन विस्थापन, जमीन से जुड़े सवाल और सामाजिक न्याय जैसे विषय उनके संबोधन का केंद्र रहेंगे। बताया जा रहा है कि वे असम में विस्थापित आदिवासियों की समस्याओं को प्रमुखता से रखते हुए उनकी आवाज बनने का प्रयास करेंगे।

यह दौरा केवल सामाजिक कार्यक्रम तक सीमित नहीं
हाल के दिनों में असम को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा की राजनीतिक गतिविधियों में तेजी देखी गई है। पार्टी नेतृत्व लगातार क्षेत्रीय अस्मिता, आदिवासी पहचान और स्थानीय मुद्दों को लेकर सक्रिय नजर आ रहा है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह दौरा केवल सामाजिक कार्यक्रम तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके पीछे आगामी असम विधानसभा चुनाव को लेकर संभावनाएं टटोलने की रणनीति भी मानी जा रही है।

आने वाले दिनों में सियासी हलकों की नजर
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का यह असम दौरा आदिवासी मुद्दों के साथ-साथ राजनीतिक दृष्टि से भी अहम माना जा रहा है, जिस पर आने वाले दिनों में सियासी हलकों की नजर बनी रहेगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !