Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-01

Ranchi News: नियमों की अनदेखी पर सख्ती, 24 घंटे में पार्किंग बहाल नहीं हुई तो सील होंगे व्यावसायिक भवन

Ranchi: रांची नगर निगम ने शहर में व्यवस्था सुधार को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। निगम प्रशासक सुशांत गौरव ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि यदि व्यावसायिक भवनों में निर्धारित पार्किंग व्यवस्था 24 घंटे के भीतर बहाल नहीं की गई, तो संबंधित भवनों को सील कर दिया जाएगा। इसके साथ ही पार्किंग स्थल का उपयोग किसी अन्य व्यावसायिक या निजी गतिविधि में किए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

शनिवार को नगर निगम सभागार में आयोजित डीआरएमटी (डेडिकेटेड रोड मैनेजमेंट टीम) की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रशासक ने शहर की यातायात और नागरिक सुविधाओं से जुड़ी कई अहम घोषणाएं की। उन्होंने केबल ऑपरेटरों को बिजली के खंभों पर अवैध रूप से लगाए गए तारों को जल्द हटाने की अंतिम चेतावनी भी दी। तय समयसीमा के बाद कार्रवाई की जाएगी।

प्रमुख सड़कों पर सघन जांच अभियान 
निगम प्रशासक ने बताया कि शहर के सभी प्रमुख मार्गों पर भवनों की होल्डिंग टैक्स, स्वीकृत नक्शा और ट्रेड लाइसेंस की गहन जांच की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों और प्रतिष्ठान संचालकों पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इसके साथ ही फुटपाथों से अतिक्रमण हटाकर राहगीरों के लिए सुरक्षित और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

10 सड़कों पर दिखने लगा रोड मैनेजमेंट टीम का असर 
रांची शहर की 10 चिन्हित प्रमुख सड़कों के लिए गठित सड़क प्रबंधन टीम का प्रभाव अब जमीन पर नजर आने लगा है। इन सड़कों पर सफाई व्यवस्था में सुधार, अतिक्रमण हटाने और यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। निगम का उद्देश्य है कि इन मार्गों पर नागरिकों को बेहतर सुविधाएं और निर्बाध आवागमन मिल सके।

सार्वजनिक सुविधाओं की नियमित देखरेख पर जोर
बैठक के दौरान प्रशासक ने सार्वजनिक शौचालयों, मॉड्यूलर टॉयलेट और यूरिनल की नियमित सफाई और रखरखाव पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने निर्देश दिया कि ये सुविधाएं हर समय आम जनता के उपयोग के योग्य रहें। इसके अलावा सभी स्ट्रीट लाइट को दुरुस्त रखने, सड़कों पर स्पष्ट रोड मार्किंग करने और लेफ्ट फ्री ट्रैफिक व्यवस्था को सख्ती से लागू करने की बात कही गई।

इस बैठक में उप प्रशासक गौतम प्रसाद साहू, सहायक प्रशासक, कार्यपालक अभियंता सहित डीआरएमटी की पूरी टीम मौजूद रही।

ऑटो चालकों से अवैध वसूली करने वालों पर केस दर्ज होगा
ऑटो चालकों से जबरन वसूली करने वाले गिरोहों के खिलाफ नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस संयुक्त रूप से सख्त कार्रवाई करेगी। प्रशासक ने कहा कि ऐसे मामलों में सीधे प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। 

निगम ने ऑटो चालकों से अपील की है कि वे अवैध वसूली करने वालों की सूचना निगम के टोल फ्री नंबर या नजदीकी ट्रैफिक पुलिसकर्मी को दें। साथ ही निगम की टीमें अवैध वसूली के संभावित स्थानों पर लगातार निगरानी रखेंगी। शनिवार को इस संबंध में संयुक्त जांच अभियान भी चलाया गया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !