Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-01

Train Cancelled: आद्रा रेल मंडल में मेंटेनेंस के कारण लिया गया रोलिंग ब्लॉक, 6 ट्रेनें रद्द और कई रूट बदले

Train Cancelled: फरवरी के पहले सप्ताह में रेल से सफर करने वालों के लिए परेशानी बढ़ने वाली है. आद्रा रेल मंडल में ट्रैक सुधार कार्य के चलते कई ट्रेनों का परिचालन बदला गया है. इस फैसले का असर झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल के यात्रियों पर पड़ेगा.

2 से 8 फरवरी तक रहेगा ट्रैफिक ब्लॉक
आद्रा रेल मंडल में 2 से 8 फरवरी के बीच रोलिंग ब्लॉक लेकर रेल लाइन को दुरुस्त किया जाएगा. इसी वजह से दक्षिण पूर्व रेलवे ने अलग अलग तिथियों में 6 ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया है. साथ ही कई ट्रेनों के मार्ग और संचालन में बदलाव किया गया है.

इन तारीखों में रद्द रहेंगी ट्रेनें
  • 3, 5 और 7 फरवरी को ट्रेन नंबर 68046 और 68045 आसनसोल-आद्रा-आसनसोल मेमू का परिचालन रद्द रहेगा.
  • 3, 5 और 8 फरवरी को ट्रेन नंबर 68077 और 68078 आद्रा-भागा-आद्रा मेमू रद्द रहेगी.
  • 8 फरवरी को ट्रेन नंबर 68053 और 68054 आद्रा-बाराभूम-आद्रा मेमू का संचालन नहीं होगा.

कई ट्रेनें तय स्टेशन तक ही जाएंगी
  • 68056 और 68060 टाटानगर-आसनसोल मेमू और बराभूम मेमू 3 से 5 फरवरी तक और 7 फरवरी को केवल आद्रा तक चलेगी. आद्रा से आसनसोल के बीच यह ट्रेन रद्द रहेगी.
  • 18019 और 18020 झाड़ग्राम-धनबाद-झाड़ग्राम एक्सप्रेस 2 से 5 फरवरी तक बोकारो स्टील सिटी स्टेशन तक ही चलेगी. बोकारो से धनबाद के बीच सेवा नहीं होगी.
  • 13503 और 13504 बर्धमान-हटिया-बर्धमान मेमू एक्सप्रेस 2 फरवरी को गोमो तक ही जाएगी. गोमो से हटिया के बीच परिचालन रद्द रहेगा.

मेदिनीपुर रूट पर भी बदलाव
  • 68090 और 68089 आद्रा-मेदिनीपुर-आद्रा मेमू 2 से 7 फरवरी तक गड़बेता तक चलेगी. गड़बेता से मेदिनीपुर के बीच परिचालन रद्द रहेगा.
  • 8 फरवरी को यही ट्रेन विष्णुपुर तक जाएगी. विष्णुपुर से मेदिनीपुर के बीच सेवा नहीं मिलेगी.

रूट बदली और देरी की सूचना
  • 3, 4 और 7 फरवरी को टाटानगर से चलने वाली 18601 टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस चांडिल पुरूलिया कोटशिला मुरी होते हुए हटिया जाएगी.
  • 7 फरवरी को बक्सर से रवाना होने वाली 18184 बक्सर-टाटानगर एक्सप्रेस लगभग 60 मिनट देरी से प्रस्थान करेगी.

यात्रियों को दी गई सलाह
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जांच जरूर करें ताकि किसी तरह की असुविधा से बचा जा सके.

रोलिंग ब्लॉक के चलते रेल प्रशासन को ट्रैक सुधार का मौका मिलेगा लेकिन इससे यात्रियों को अस्थायी परेशानी झेलनी पड़ेगी. सही समय पर सूचना और वैकल्पिक व्यवस्था से इस प्रभाव को कुछ हद तक कम किया जा सकता है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !