Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-02

Jamshedpur News: टेल्को के चेसिस गाड़ी चालक विशाल नायक लापता, परिवार परेशान

Jamshedpur News: जमशेदपुर के टेल्को निवासी विशाल नायक (35 वर्ष) एक चेसिस गाड़ी चालक है जो 26 जनवरी को अपने दोस्तों के साथ गाड़ी लेकर विजयवाड़ा के लिए निकले थे. 30 जनवरी को उनके दोस्तों ने परिजनों को फोन कर बताया कि विशाल का अचानक मानसिक संतुलन बिगड़ गया है और वह उनसे अलग हो गया है.

खोजबीन करते-करते परिजन विजयवाड़ा पहुंचे
जानकारी मिलते ही विशाल के परिजन उसे खोजने के लिए विजयवाड़ा पहुंचे और रेलवे स्टेशन समेत कई जगह तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. पूछताछ के दौरान यह भी पता चला कि विशाल ट्रेन संख्या 12704 फलकनुमा सुपरफास्ट एक्सप्रेस के एसी कोच में बैठे थे लेकिन इसके बाद उनका कोई पता नहीं चल पाया.

विशाल नायक के तीन छोटे बच्चे हैं 
विशाल नायक के तीन छोटे बच्चे हैं और उनकी बुजुर्ग मां पुतुल नायक हैं. उनके पिता सजान नायक का निधन हो चुका है. परिवार बेहद परेशान है और हर किसी से मदद की अपील कर रहा है.

हुलिया इस प्रकार है
विशाल का रंग गोरा है, लंबाई लगभग 5 फुट 8 इंच है, दाहिने हाथ पर स्टिच का निशान है और बाएं गले की ओर टैटू बना हुआ है. यदि किसी को विशाल नायक के बारे में कोई भी जानकारी मिले तो 6299189998 पर उनकी पत्नी या 9110083629 पर उनकी मां से संपर्क करने की अपील की गई है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !