Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-02

Adityapur News: लापता बहन की तलाश में भटक रहा भाई, SP से लगाई मदद की गुहार

Adityapur News: आरआईटी थाना क्षेत्र के आसंगी नीचे टोला की रहने वाली 20 वर्षीय जानकी प्रधान बीते कई महीनों से लापता हैं. उनकी तलाश में भाई मिथुन प्रधान दर दर भटक रहा है, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है.

21 दिसंबर से लापता है बहन
मिथुन प्रधान ने बताया कि 21 दिसंबर की सुबह करीब 4 बजे जानकी घर के बाहर झाड़ू लगा रही थी. कुछ देर बाद जब घर वालों ने उसे आवाज दी तो वह वहां मौजूद नहीं थी. इसके बाद परिवार ने आसपास के इलाकों और रिश्तेदारों के यहां पूछताछ की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पाई.

थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज
परिजनों ने आरआईटी थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है, लेकिन उनका कहना है कि अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है. इसी कारण उन्होंने जिले के पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत से मामले में हस्तक्षेप कर खोजबीन तेज कराने की अपील की है.

बेटी के अचानक गायब होने से मां गहरे सदमे में
जानकी की मां बेटी के अचानक गायब होने से गहरे सदमे में हैं. उनका कहना है कि जानकी स्वभाव से शांत और मासूम थी और किसी से ज्यादा बातचीत भी नहीं करती थी. बेटी के लापता होने के बाद से पूरा परिवार डर और चिंता के माहौल में जी रहा है.

मिथुन प्रधान ने बताया कि उनकी बहन की उम्र मात्र 20 वर्ष है और उसके साथ किसी भी तरह की अनहोनी की आशंका उन्हें लगातार परेशान कर रही है. परिवार ने पुलिस से एक बार फिर आग्रह किया है कि जानकी की तलाश में तेजी लाई जाए और उसे जल्द सुरक्षित घर वापस लाया जाए.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !