Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-03

Jharkhand News: रिम्स से सुरक्षा में चूक, इलाज के दौरान बाल सुधार गृह का कैदी हुआ फरार

Jharkhand News: झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स (RIMS) से एक बाल कैदी के फरार होने का मामला सामने आया है. चोरी के आरोप में बंद यह बाल कैदी मंगलवार सुबह इलाज के दौरान सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर ट्रामा सेंटर से भाग निकला.


मिली जानकारी के अनुसार, बाल कैदी को रांची के डूमरदगा स्थित बाल सुधार गृह में रखा गया था. दो दिन पहले उसे अचानक पेट में तेज दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद बाल सुधार गृह प्रशासन ने इलाज के लिए उसे रिम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया था.


मंगलवार की सुबह ट्रामा सेंटर में सुरक्षा व्यवस्था मौजूद थी, लेकिन इसी दौरान मौका पाकर बाल कैदी वहां से फरार हो गया. घटना के बाद अस्पताल और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया.

पुलिस दबाव बढ़ने पर उसने चार दिन पहले खुद ही आत्मसमर्पण
बताया जा रहा है कि फरार बाल कैदी रांची जिले के खलारी थाना क्षेत्र का रहने वाला है. वह इलाके में हुई एक चोरी की घटना में शामिल था और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी. पुलिस दबाव बढ़ने पर उसने चार दिन पहले खुद ही आत्मसमर्पण किया था.

न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसे डूमरदगा बाल सुधार गृह भेजा गया था, लेकिन वहां रहने के केवल दो दिन बाद ही बीमारी का बहाना बनाकर अस्पताल पहुंचा और इलाज के दौरान फरार हो गया.

फिलहाल पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है और रिम्स व बाल सुधार गृह की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !