दो पालियों में होगी परीक्षा
झारखंड बोर्ड ने परीक्षाओं को सुव्यवस्थित करने के लिए इसे दो पालियों में विभाजित किया है, सुबह की पाली में मैट्रिक के छात्र परीक्षा देंगे, दोपहर की पाली में इंटरमीडिएट 12वीं की परीक्षा आयोजित की जाएगी।
पहले दिन आईआईटी और अन्य व्यवसायिक विषयों की परीक्षा होगी। इंटरमीडिएट में वोकेशनल सब्जेक्ट की परीक्षा होगी। परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले एग्जाम सेंटर में प्रवेश मिलेगा। इस दौरान परीक्षार्थियों की सघन जांच की जाएगी। एग्जाम सेंटर में परीक्षार्थी अपने साथ सिर्फ पेन और एडमिट कार्ड लेकर जा सकते हैं
छात्रों और केंद्रों का विवरण
इस वर्ष मैट्रिक की परीक्षा में परीक्षार्थियों की संख्या इंटर की तुलना में अधिक है। आँकड़ों के अनुसार, मैट्रिक 10वीं कुल 4,23,861 विद्यार्थी शामिल हो रहे हैं, जिनके लिए राज्य भर में 1,232 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, इंटरमीडिएट 12वीं, कुल 3,24,321 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे, जिनके लिए 757 केंद्र निर्धारित किए गए हैं।
कड़ी निगरानी और सुरक्षा के इंतजाम
परीक्षा केंद्रों पर नकल रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की गई है। साथ ही, सभी केंद्रों पर दंडाधिकारियों और पुलिस बल की तैनाती की गई है। परीक्षार्थियों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले केंद्र पर पहुँचें और अपने साथ केवल प्रवेश पत्र व आवश्यक लेखन सामग्री ही ले जाएं। जैक अध्यक्ष ने सभी परीक्षार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा में शामिल होने की अपील की है।