Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-04

Koderma News: परसाबाद बाजार में प्रतिबंधित मांस मिलने से तनाव, चार घंटे सड़क जाम, पुलिस ने दिया 24 घंटे में गिरफ्तारी का आश्वासन

Koderma: जयनगर थाना क्षेत्र के परसाबाद मुख्य बाजार में मंगलवार रात उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब बाजार इलाके में प्रतिबंधित मांस और उसके अवशेष मिलने की सूचना सामने आई। घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मुख्य सड़क को जाम कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया।

सड़क जाम करीब चार घंटे तक जारी
ग्रामीणों द्वारा लगाया गया सड़क जाम करीब चार घंटे तक जारी रहा। इस दौरान प्रशासन ने एहतियात के तौर पर इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी। लोगों का कहना था कि यह घटना जानबूझकर की गई है, ताकि धार्मिक भावनाओं को भड़काया जा सके। आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

मुख्य मार्ग पूरी तरह बाधित
सड़क जाम के कारण परसाबाद बाजार से गुजरने वाला मुख्य मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई लोग घंटों तक जाम खुलने का इंतजार करते रहे।

पुलिस अधीक्षक घटनास्थल पर पहुंचे
घटना की गंभीरता को देखते हुए मुख्यालय डीएसपी, एसडीपीओ, जयनगर थाना पुलिस के साथ-साथ आसपास के पांच थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। देर रात पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थानीय लोगों से बातचीत की। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस मामले में शामिल आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया जाएगा।

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही 
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही संदिग्ध लोगों से पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले की गहराई से जांच की जा रही है। आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम हटाया, जिसके बाद यातायात बहाल हो सका।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !