Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-05

Jamshedpur News: 58 दिनों में दूसरी बार जमशेदपुर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, शिलान्यास और भूमि पूजन कार्यक्रम में होंगी शामिल

Jamshedpur News: जमशेदपुर एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर की बड़ी मौजूदगी का गवाह बनने जा रहा है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 26 फरवरी को शहर पहुंचेंगी. यह दौरा उनके पिछले आगमन के ठीक 58 दिन बाद हो रहा है, जिससे प्रशासनिक और सामाजिक हलकों में खास हलचल देखी जा रही है.

शिलान्यास कार्यक्रम में होंगी शामिल
राष्ट्रपति कदमा मरीन ड्राइव पर साकची उत्कल एसोसिएशन की ओर से बनाए जा रहे स्प्रिचुअल सेंटर के शिलान्यास और भूमि पूजन कार्यक्रम में भाग लेंगी. इसी अवसर के लिए उनका जमशेदपुर आगमन तय किया गया है. राष्ट्रपति पहले सेना के विमान से रांची पहुंचेंगी. इसके बाद सुबह सेना के हेलीकाप्टर से करीब 11 बजे जमशेदपुर के लिए रवाना होंगी. सुरक्षा और प्रोटोकॉल की तैयारियां इसी अनुसार की जा रही हैं.

पिछला दौरा दिसंबर में हुआ था
इससे पहले राष्ट्रपति 29 दिसंबर 2025 को जमशेदपुर आई थीं. उस समय वह करनडीह जाहेरथान और एनआईटी परिसर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हुई थीं. लगातार दूसरी बार राष्ट्रपति के आगमन से शहर में प्रशासनिक स्तर पर तैयारी तेज हो गई है. आयोजन स्थल और आवागमन मार्गों पर विशेष व्यवस्था की जा रही है ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !