Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-05

East Singhbhum Crime News: गालूडीह में सीएससी संचालक की हत्या मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, हथियार और बाइक बरामद

East Singhbhum Crime News: पूर्वी सिंहभूम जिले के गालूडीह थाना क्षेत्र के खड़िया कॉलोनी में सीएससी संचालक तारापद महतो की गोली और चाकू से हुई हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. इस मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी निवास कुमार दुबे उर्फ छोटु दुबे को गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तारी के बाद उसकी निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हथियार और वाहन भी बरामद किया है.

मौके पर ही हो गई थी मौत
यह हत्या 12 जनवरी 2026 को तारापद महतो की दुकान में हुई थी, जब अज्ञात अपराधियों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया था. गंभीर रूप से घायल तारापद महतो की मौके पर ही मौत हो गई थी. घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई थी और पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की थी.

एक पिस्टल, तीन जिंदा गोली बरामद
पुलिस को सूचना मिली थी कि फरार आरोपी ओलीडीह थाना क्षेत्र में अपने ससुराल में छिपा हुआ है. इसके बाद गठित विशेष टीम ने 4 फरवरी 2026 को छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के पास से और उसकी निशानदेही पर एक पिस्टल, तीन जिंदा गोली और लाल काले रंग की टीवीएस राइडर मोटरसाइकिल बरामद की गई है, जिसका इस्तेमाल वारदात में किया गया था.

पुलिस के अनुसार इस मामले में पहले भी कुछ आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और बाकी आरोपियों की तलाश जारी है. जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने में जुटी हैं कि इस हत्या के पीछे की असली वजह क्या थी और इसमें और कौन कौन लोग शामिल थे. फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !