Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-05

Ranchi Crime News: रांची में निर्माणाधीन अपार्टमेंट से मिले शव मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Ranchi: रांची में नाबालिग जसीम मंसूरी की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस सनसनीखेज हत्याकांड के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन के निर्देश पर सिटी एसपी पारस राणा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शाहिद अंसारी को हिरासत में ले लिया।

अवैध संबंध को लेकर हुआ था विवाद
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हत्या की वजह अवैध संबंध को लेकर हुआ विवाद था। बताया जा रहा है कि नाबालिग जसीम ने इन संबंधों का विरोध किया था, जिससे नाराज होकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस इस एंगल से भी गहन जांच कर रही है और आरोपी से लगातार पूछताछ की जा रही है।

निर्माणाधीन अपार्टमेंट से शव हुआ था बरामद 
बता दें कि बुधवार को पुंदाग ओपी क्षेत्र के लाजपत नगर में निर्माणाधीन एक चार मंजिला अपार्टमेंट से जसीम मंसूरी का शव बरामद किया गया था। शव ऊपरी मंजिल के पास मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई थी। मृतक जसीम पंडरा थाना क्षेत्र के मुस्लिम मोहल्ले का रहने वाला था और बीते दो फरवरी से लापता था।

गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी
जसीम के परिजनों ने उसके लापता होने के बाद थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। तलाश के दौरान परिजन जब उस निर्माणाधीन इमारत तक पहुंचे, तो वहां ऊपरी मंजिल के पास शव मिलने की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस को तुरंत जानकारी दी गई।

आरोपी गिरफ्तार 
फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही, हत्या से जुड़े सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है। 
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !