Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-05

Railway News: चक्रधरपुर रेल मंडल में 13 सीनियर सेक्शन इंजीनियरों का तबादला

Railway News: जमशेदपुर से जुड़े चक्रधरपुर रेल मंडल में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है. मंडल के 13 सीनियर सेक्शन इंजीनियरों को एक ब्रांच से दूसरी ब्रांच में स्थानांतरित किया गया है. यह आदेश बुधवार को कार्मिक विभाग की ओर से जारी किया गया.

सीनियर डीईएन को भेजा गया पत्र
तबादले से संबंधित सूची जारी करने के साथ ही इसकी जानकारी रेल मंडल के सीनियर डीईएन को भी भेज दी गई है. संबंधित अधिकारियों को नए दायित्व सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

अन्य विभागों में भी चल रहा बदलाव
सूत्रों के अनुसार रेलवे में लोको पायलट समेत कई अन्य विभागों में भी प्रमोशन और तबादले का दौर जारी है. इससे कार्य व्यवस्था को संतुलित करने और जरूरत के अनुसार पदस्थापन करने की कोशिश की जा रही है.

वाणिज्य विभाग में भी जल्द तबादले
रेल मंडल से जुड़े वाणिज्य विभाग में भी कर्मचारियों को एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन पर भेजे जाने की तैयारी चल रही है. आने वाले दिनों में वहां भी बदलाव देखने को मिल सकता है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !