Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-05

Hazaribagh News: बरही में ज्वेलरी लूटकांड का एक और आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की कार्रवाई जारी

Hazaribagh: हजारीबाग जिले के बरही थाना क्षेत्र अंतर्गत 16 नवंबर 2025 की रात को हुए चर्चित ज्वेलरी लूटकांड में पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने इस मामले में फरार चल रहे आरोपी रामाशीष चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी बिहार के गया जिले के आमस थाना क्षेत्र स्थित बनाही गांव का निवासी बताया जा रहा है।

घटना की विस्तृत जानकारी 
घटना 16 नवंबर की रात करीब 9 बजे की है। जानकारी के अनुसार, बरही चौक के समीप स्थित जय माता दी ज्वेलर्स के संचालक सुरेन्द्र कुमार नए और पुराने सोने-चांदी के आभूषणों को चार बैगों में भरकर अपनी कार से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान दो बाइकों पर सवार हथियारबंद अपराधियों ने उनकी कार को घेर लिया और शीशा तोड़कर चारों बैग लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए।

बरही थाने में लूट की शिकायत दर्ज
घटना के तुरंत बाद पीड़ित ज्वेलरी दुकानदार ने बरही थाने में लूट की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए चार अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।

महज 24 घंटे के भीतर लूटकांड का खुलासा
बरही पुलिस ने त्वरित और सटीक कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर लूटकांड का खुलासा कर दिया था। शुरुआती कार्रवाई में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इनके पास से लूटे गए सोने-चांदी के आभूषण, वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार और वाहन भी बरामद किए गए थे।

तीन अन्य आरोपियों पहले गिरफ्तार 
पहली गिरफ्तारी में पुलिस ने चतरा जिले के इटखोरी थाना क्षेत्र निवासी इन्द्रराज चौधरी को पकड़ा था। इसके अलावा गया जिले के तीन अन्य आरोपियों रौशन यादव, धनंजय चौधरी उर्फ छोटू और टोलू उर्फ अभिषेक सिंह को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

लंबे समय से फरार आरोपी गिरफ्तार 
इस मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी रामाशीष चौधरी को आखिरकार पुलिस ने दबोच लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी अपने घर पर इलाज करा रहा था, तभी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस की जांच जारी 
फिलहाल, पुलिस लूटकांड में शामिल अन्य संभावित अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही इस कांड से जुड़े बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा, ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।

बरही पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में अपराधियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है, वहीं आम लोगों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !