Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-05

Kandra News: कांड्रा के महताबेड़ा से युवक के अपहरण का आरोप, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका

Kandra News: सरायकेला जिले के कांड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत महताबेड़ा गांव से एक व्यक्ति के कथित अपहरण का मामला सामने आया है. इस घटना को लेकर अपहृत युवक की पत्नी और भाई ने कांड्रा थाना पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी और लिखित शिकायत दर्ज कराई है.

पीड़िता राधी टूटू ने पुलिस को बताया कि उनके पति सालों टुडू अपने ससुराल महताबेड़ा में रह रहे थे. उनके अनुसार बीती रात विश्रामपुर के कुछ लोग जबरन घर में घुसे और उनके पति को उठा कर अपने साथ ले गए.

राधी टूटू ने आशंका जताई है कि जिन लोगों ने उनके पति का अपहरण किया है, वे उनके साथ किसी भी तरह की अनहोनी कर सकते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें अपने पति की जान को लेकर गंभीर डर है.

कांड्रा थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शिकायत स्वीकार कर ली है और जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और अपहृत व्यक्ति की जल्द बरामदगी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !