Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-06

BREAKING: आदित्यपुर में भाजपा ने बदला दांव, अब संजय सरदार मेयर पद के लिए समर्थित उम्मीदवार

BREAKING: आदित्यपुर नगर निगम चुनाव में भाजपा ने अपना उम्मीदवार बदलते हुए संजय सरदार को मेयर पद की जिम्मेदारी सौंपी है. पार्टी ने एसटी मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजय सरदार का समर्थन करने का फैसला लिया है.

प्रभासिनी कालुंडिया ने नाम लिया वापस
इस फैसले के बाद पहले समर्थित प्रत्याशी प्रभासिनी कालुंडिया ने अपना नामांकन वापस ले लिया है. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वे अब संजय सरदार के समर्थन में चुनाव प्रचार करेंगी और संगठन के फैसले के साथ खड़ी रहेंगी.

पार्टी सूत्रों के अनुसार यह निर्णय एक उच्च स्तरीय बैठक में लिया गया, जिसमें राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा मौजूद थे. बैठक में सभी नेताओं ने एकमत से संजय सरदार के नाम पर सहमति जताई.

भाजपा का यह कदम आगामी चुनाव में सामाजिक संतुलन साधने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है. बताया जा रहा है कि संजय सरदार को आगे कर पार्टी ने एसटी वर्ग के साथ-साथ अपने संगठनात्मक समर्थकों को भी मजबूती से जोड़ने की कोशिश की है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !