Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-06

Adityapur Big News: झामुमो ने भुगलु सोरेन को दिया समर्थन, शकुंतला महाली ने मेयर पद से नामांकन लिया वापस

Adityapur Big News: आदित्यपुर में नगर निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं. इस बीच मेयर पद की प्रत्याशी रहीं शकुंतला महाली ने अपना नामांकन वापस ले लिया है. उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा के अधिकृत उम्मीदवार भुगलु सोरेन उर्फ डब्बा सोरेन को समर्थन देने का ऐलान किया है.

शकुंतला महाली ने कहा कि उन्होंने यह फैसला पार्टी एकता और राज्य सरकार की नीतियों को ध्यान में रखते हुए लिया है. नामांकन वापसी के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत भी की. झामुमो के प्रत्याशी डब्बा सोरेन ने उनके फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि इससे संगठन को मजबूती मिलेगी.

इस घटनाक्रम के बाद आदित्यपुर में मेयर चुनाव को लेकर समीकरण बदलते नजर आ रहे हैं और चुनावी माहौल और सक्रिय हो गया है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !