Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-06

Dhanbad News: आईआईटी आईएसएम धनबाद में इंडस्ट्री–इंस्टीट्यूट इंट्रैक्शन कॉन्क्लेव व विज्ञान प्रदर्शनी की शुरुआत, मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल हुए शामिल

Dhanbad: आईआईटी आईएसएम धनबाद परिसर में इंडस्ट्री–इंस्टीट्यूट इंट्रैक्शन कॉन्क्लेव एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए। कैंपस पहुंचने पर धनबाद पुलिस की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

कार्यक्रम के तहत विज्ञान और तकनीक से जुड़ी कई आकर्षक प्रदर्शनी लगाई गई हैं। इनमें ‘स्पेस ऑन व्हील्स’ विशेष आकर्षण का केंद्र रही, जहां डमी मॉडल के माध्यम से अंतरिक्ष विज्ञान और इसरो के कार्यों को दर्शाया गया। यह प्रदर्शनी खास तौर पर स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित की गई है, ताकि वे अंतरिक्ष और विज्ञान के क्षेत्र में हो रहे नवाचारों को समझ सकें।

प्रदर्शनी में जिले के विभिन्न स्कूलों से आए हजारों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। बच्चे उपग्रह, रॉकेट तकनीक और इसरो की उपलब्धियों के बारे में जानकारी हासिल कर रहे हैं। छात्रों में विज्ञान के प्रति काफी उत्साह देखा गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए राज्यपाल संतोष गंगवार ने कहा कि इस तरह के आयोजन छात्रों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने में सहायक होते हैं और उन्हें भविष्य के लिए प्रेरित करते हैं।

आयोजकों के अनुसार यह कॉन्क्लेव और प्रदर्शनी तीन दिनों तक चलेगी। इस दौरान जिले के सभी सरकारी स्कूलों के छात्र सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक आईआईटी आईएसएम धनबाद कैंपस में आकर प्रदर्शनी का अवलोकन कर सकते हैं और विज्ञान से जुड़ी नई जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !