Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-06

Valentines Special: वैलेंटाइन्स डे को लेकर शहर का बाजार सजकर तैयार, कोलकाता, बेंगलुरु व पुणे से मंगाए गए गुलाब, 7 फरवरी को मनाया जाएगा रोज डे

Jamshedpur: वैलेंटाइन वीक 7 फरवरी से रोज डे से शुरू होगा। कपल और युवा अपने-अपने तरीके से वीक सेलिब्रेट करेंगे। रोज डे पर प्रेमी जोड़े एक-दूसरे को गुलाब देकर प्यार का इजहार करते हैं। इसे देखते हुए बाजारों में गुलाब की मांग बढ़ गई है।

साकची, बिष्टूपुर, सोनारी, कदमा, मानगो सहित शहर के सभी प्रमुख बाजारों में लाल गुलाब के अलावा अन्य किस्मों के गुलाब के फूल की खेप मंगाई गई है। हालांकि, इस वीक में ज्यादातार लोग लाल गुलाब की ही खरीदारी करते हैं। बढ़ती मांग को देखते हुए एक दिन पहले ही गुलाब की खेप पहुंच जाएगी। गुलाब की आपूर्ति के लिए कोलकाता, बेंगलुरु, पुणे और हावड़ा, कोलाघाट से विभिन्न किस्म के फूल मंगाए गए हैं। साकची के विक्रेता आशीष सिंह ने बताया कि लाल गुलाब की सबसे ज्यादा मांग रहती है। 



बेंगलुरु और पुणे से आने वाले गुलाब की खुशबू लंबे समय तकबनी रहती है और यह जल्दी मुरझाता नहीं है। उन्होंने बताया कि हावड़ा और कोलाघाट से भी गुलाब मंगाते हैं। बढ़िया क्वालिटी का गुलाब बेंगलुरु और पुणे से आता है। इसकी मांग बढ़ जाती है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !