Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-06

National News: UPSC इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा को लेकर रांची में सख्ती, केंद्रों के आसपास निषेधाज्ञा लागू

National News: रांची शहर के तीन परीक्षा केंद्रों पर 8 फरवरी को UPSC इंजीनियरिंग सेवा की प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जाएगी. परीक्षा को शांतिपूर्ण और बिना किसी बाधा के संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. इसी को ध्यान में रखते हुए परीक्षा केंद्रों के चारों ओर 200 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है.


यह निषेधाज्ञा सुबह 6:30 बजे से लेकर शाम 7:00 बजे तक प्रभावी रहेगी. प्रशासन का कहना है कि इसका उद्देश्य परीक्षार्थियों को किसी भी तरह की परेशानी से बचाना है.


इन बातों पर रहेगी रोक
निषेधाज्ञा के दौरान एक जगह पर पांच या उससे अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर रोक रहेगी. लाउडस्पीकर, माइक या किसी भी तरह की तेज आवाज करने वाले उपकरणों का इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा. इसके अलावा हथियार, विस्फोटक सामग्री जैसे बम, राइफल, बंदूक, तीर-धनुष, भाला आदि ले जाने पर भी प्रतिबंध रहेगा. किसी भी प्रकार की बैठक, सभा या जुलूस की अनुमति नहीं होगी. हालांकि सरकारी ड्यूटी पर तैनात अधिकारी और कर्मचारी इन नियमों से मुक्त रहेंगे.

सुरक्षा के कड़े इंतजाम
परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए दंडाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती की गई है. जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों को किसी तरह की दिक्कत न होने दें.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !