Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-06

Dhanbad News: धनबाद मेयर चुनाव में बदला समीकरण, डॉ नीलम मिश्रा ने नामांकन लिया वापस

Dhanbad News: धनबाद नगर निगम के मेयर चुनाव में शुक्रवार को बड़ा मोड़ देखने को मिला. महापौर पद की प्रत्याशी डॉ नीलम मिश्रा ने अपना नामांकन वापस लेकर चुनावी मुकाबले की दिशा बदल दी है. इस फैसले के बाद अब मैदान में बचे प्रत्याशियों के बीच सीधी टक्कर की स्थिति बनती नजर आ रही है.

अधिकारियों के समक्ष हुई प्रक्रिया
डॉ नीलम मिश्रा ने निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता विनोद कुमार तथा सहायक निर्वाची पदाधिकारी बाल किशोर महतो और विशाल कुमार पांडेय के समक्ष अपना नाम वापस लिया. पूरी प्रक्रिया नियमानुसार पूरी की गई.

तीन बागी उम्मीदवार मैदान में
भाजपा से अलग होकर चुनाव लड़ रहे पूर्व विधायक संजीव सिंह के साथ भाजपा नेता मुकेश पांडे और भृगु नाथ भगत ने अपना नाम वापस नहीं लिया. अब ये तीनों प्रत्याशी चुनाव मैदान में बने रहेंगे.

चुनाव चिन्ह आवंटन और मतदान तिथि 
निर्वाची पदाधिकारी के अनुसार सात फरवरी को सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे. 23 फरवरी को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा. मतगणना 27 फरवरी 2026 को सुबह आठ बजे से की जाएगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !