Jamshedpur News: शहर के बिष्टुपुर गोलचक्कर क्षेत्र से एक 18 वर्षीय छात्र के लापता होने का मामला सामने आया है। बागबेड़ा सी.पी. टोला निवासी धनंजय सिंह ने अपने बेटे के अचानक गायब हो जाने को लेकर बागबेड़ा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, धनंजय सिंह का पुत्र अनुज सिंह, जो श्रीकृष्णा पब्लिक स्कूल का कक्षा 11 का छात्र है, 5 फरवरी को सुबह करीब 11 बजे बिष्टुपुर गोलचक्कर के पास केनरा बैंक के सामने अपने पिता द्वारा छोड़ा गया था। इसके बाद उसके पिता अपने काम पर चले गए, लेकिन शाम 7 बजे तक अनुज घर नहीं लौटा।
परिजनों के अनुसार, जब काफी देर तक वह घर नहीं पहुंचा तो परिवार वालों ने पहले अपने स्तर पर रिश्तेदारों और जान-पहचान वालों के यहां खोजबीन की, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। इसके बाद परिजनों ने मजबूर होकर बागबेड़ा थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।
अनुज का हुलिया इस प्रकार बताया गया है-
नाम: अनुज सिंह
उम्र: 18 वर्ष
लिंग: पुरुष
कद: लगभग 5 फीट 5 इंच
रंग: गोरा
वेशभूषा: स्कूल ड्रेस, नेवी ब्लू पेंट और ब्लू लाइन शर्ट
परिवार ने प्रशासन से अनुरोध किया है कि युवक की जल्द से जल्द तलाश कराई जाए। साथ ही आम लोगों से भी अपील की है कि यदि किसी को अनुज के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत परिजनों या नजदीकी थाने को सूचित करें।
शिकायतकर्ता का विवरण
नाम: धनंजय सिंह
पता: बागबेड़ा सी.पी. टोला गोशाला, गेट नंबर 2
मोबाइल नंबर: 8825248727