Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-06

Seraikela News: वनराज स्टील्स ने काम रोका, बिहार स्पंज आयरन लिमिटेड पर लगाए गंभीर आरोप

Seraikela News: बिहार स्पंज आयरन लिमिटेड के खिलाफ वनराज स्टील्स ने कड़ा रुख अपनाते हुए अपना काम पूरी तरह ठप्प कर दिया है। कंपनी के कॉमर्शियल हेड मुकेश बरेलिया ने बताया कि प्रदूषण संबंधी समस्याओं, पानी के लंबे समय से लंबित बकाये और कैप्टिव पावर प्लांट की स्थापना में हो रही अनदेखी के कारण यह फैसला लिया गया है।


मुकेश बरेलिया के अनुसार, बिहार स्पंज आयरन लिमिटेड के पास वनराज स्टील्स के करीब 35 करोड़ रुपये जमा हैं। इसमें सिक्योरिटी डिपॉजिट, बिजली का सिक्योरिटी डिपॉजिट, कैपिटल एक्सपेंडिचर, कच्चा माल, बाय-प्रोडक्ट और फिनिश्ड प्रोडक्ट्स, बकाया टीडीएस तथा कंपनी के स्टोर से जुड़े आइटम शामिल हैं।


उन्होंने कहा कि जब तक बिहार स्पंज आयरन लिमिटेड प्रदूषण नियंत्रण, पानी की आपूर्ति और पावर प्लांट की व्यवस्था को दुरुस्त नहीं करता, तब तक वनराज स्टील्स प्लांट का संचालन दोबारा शुरू नहीं करेगी।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !