वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति
बैठक में रेल प्रशासन की ओर से कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से, अजीतेंद्र त्रिपाठी ADRM Infra डॉ. एस. के. मिश्रा (CMS), अवनीश (Sr. DOM Co-ord) राम प्रताप मीणा (Sr. DEN Co-ord) राजीव रंजन रसिक Sr. DME डॉ. ऋषभ सिन्हा Sr. DPO
जनप्रतिनिधियों और सदस्यों ने रखे सुझाव
बैठक में 16.08.2024 से 15.08.2026 तक के कार्यकाल के लिए नामित विभिन्न क्षेत्रों के सदस्यों ने हिस्सा लिया। सदस्यों ने मुख्य रूप से पैसेंजर एमिनिटीज यात्री सुविधाओं, ट्रेनों के समय पालन और स्टेशनों के आधुनिकीकरण पर चर्चा की।
सरायकेला-खरसावां चैंबर ऑफ कॉमर्स से प्रेम चंद्र अग्रवाल, चाईबासा से राजेश कुमार श्रीवास्तव (रंगटा माइंस), और अल्ट्राटेक सीमेंट से राकेश रंजन साहू ने औद्योगिक और व्यापारिक दृष्टिकोण से रेल सेवाओं में सुधार के सुझाव दिए। वहीं, सांसदों के प्रतिनिधियों, जिनमें ललित मगर (सांसद बरगढ़) और छोटराय किस्कू (सांसद खूंटी) शामिल थे, ने स्थानीय यात्रियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।
सकारात्मक माहौल में हुई चर्चा
डीआरएम तरुण हुरिया ने सभी सदस्यों को आश्वस्त किया कि प्राप्त सुझावों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। बैठक का मुख्य फोकस रेलवे की सेवा गुणवत्ता में सुधार और यात्रियों को बेहतर अनुभव प्रदान करना रहा। अंत में, रेलवे के विकास में सक्रिय योगदान के लिए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया।